HELTH AND ENROLLMENT

SAVE TREE (SAVE ENVIRONMENT)

                                     पेड बचाओ (पर्यावरण बचाओ )

                                                

दोस्तों आज हम यह पोस्ट अपनी और हम सब की जिंदगी बचाने के लिए लिख रहे है ,आपको पता होगा की हमारी लाइफ में ""पेड़"" कितना महत्वपूर्ण है ,हमें जीने के लिए  ऑक्सीजन और ऑक्सीज़न के लिए पेड़ बहुत जरुरी है ,जब धूप ज्यादा हो तो हम पेड़ के नीचे खड़े हो जाते है ,गर्मी से बचना हो तो पेड़ ,बारिश के लिए पेड़ ,घर से लेकर शॉप तक फर्नीचर बनाने के लिए पेड़ ,जब हमें जीने से लेकर मरने तक के लिए पेड़ चाहिए तो हम पेड़ को काट क्यों रहे है ,मैंने बचपन में अपने पापा से एक गाना सुना था ,"जीते लकड़ी मरते लकड़ी देख तमाशा लकड़ी का "यानी हमारे पैदा होने से मरने तक लकड़ी यानी ''पेड़'' का बहुत ही महत्व है ,इसलिए दोस्तों हमे हमारी जिंदगी बचाने के लिए जितनी हमारी जनसँख्या है ,सभी को मिलकर एक -एक पेड़ लगाना चाहिए ,ताकि हम भी बचे और हमारा पर्यावरण भी। 
दोस्तों आज आप सोच रहे है की मै आज हमारे पर्यावरण के बारे में इतनी चिंता क्यों ब्यक्त कर रहा हु ,तो इसका कारण ये है कि अभी २-३ दिन से अगर आप ने न्यूज़ पे ध्यान दिया हो तो ,महाराष्ट्र के गोरेगांव ईस्ट में स्तिथ "अरे जंगल "जो की वह एक सौंदर्य से सजा हुआ सुन्दर जंगल है ,जिसे मेट्रो का शेड बनाने के लिए बी ऍम सी  ने २००० से ज्यादा पेड़ काटने के आदेश दिए है ,यह हमारे पर्यावरण के, और हमारे लिए अच्छा नहीं है ,सो प्लीज मै अपनी गवर्मेंट से गुजारिश करता हु ,मेट्रो शेड के लिए कोई और रास्ता या जगह ढूढे इस प्यारे जंगल को छोड़ दे। 
जहा पे सरकार हमे पेड़ो को बचने और लगाने के निर्देश देती है वही पे वो उसे काटने के आदेश कैसे दे सकती है,इसके  विरोध प्रदर्शन में बॉलीवुड की  सुपर  स्टार श्रद्धा कपूर `और लतामंगेशकर और भी कुछ  बॉलीबुड 
हस्तिया है ,जो इस फैसले के खिलाफ है ,और सेव ट्री का नारा लगा रहे है। 
तो दोस्तों आओ हम सब मिलकर अपने पर्यावरण को बचाये और हो सके तो और भी पेड़ लगाए। 
                             "जय हिन्द जय भारत" ,"जय जवान जय किसान "  . 
आपका प्यारा दोस्त -

Comments

Popular Posts